मुंगेर. बिहार में एक आदिवासी महिला से दरिंदगी हुई है. पंचायत के नाम पर घर से बुलाने के बाद 6 लोगों ने शादीशुदा आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस घटना के बाद महिला के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
घटना हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य गांव की है जहां छह लोगों के द्वारा एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़िता के द्वारा अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर खड़गपुर थाना को जानकारी दी गई. खड़गपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले छह में से पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला कुछ दिन पूर्व अपने भगिना के साथ जयपुर गई थी. 2 सितंबर को जयपुर से लौटने के बाद गांव के कुछ युवक महिला के घर पर जाकर उससे जयपुर जाने को लेकर सवाल करने लगे.






