नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा (Temba Bavuma) ने ऑस्ट्रेलिया (SA vs AUS) के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के पहले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी खेली. बावुमा की बेहतरीन पारी के दम पर प्रोटियाज टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 222 रन बनाए. दाएं हाथ के बैटर बावुमा 3 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच खेलने उतरे थे. मुश्किल परिस्थितियों में बावुमा ने कप्तानी पारी खेलकर ना केवल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया बल्कि इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड नंबर वन पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) का एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया गया।
क्विंटन डी कॉक के साथ ओपनिंग करने उतरे बावुमा ने 136 गेंदों पर शतक जड़ा. यह उनके वनडे करियर का पांचवां जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला शतक था. बावुमा ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 29 फरवरी 2020 को खेला था. तब वह 26 रन बनाकर आउट हो गए थे. तीन साल बाद बावुमा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरे थे और उन्होंने मौके को भुनाने में कोई कोताही नहीं बरती. 33 वर्षीय बावुमा ने इस दौरान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और विंडीज के कप्तान शाई होप का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बावुमा का बतौर कप्तान साल 2023 में वनडे में यह तीसरा शतक है जबकि बाबर आजम और शाई होप ने इस साल अभी तक एक समान 2-2 शतक लगाए हैं. वर्ल्ड कप से पहले बावुमा की शतकीय पारी से प्रोटियाज टीम मैनेजमेंट राहत महसूस कर रही होगी.
दिल्ली-एनसीआरभारतराज्यछत्तीसगढ़विश्वमनोरंजनवीडियोखेलधर्म-अध्यात्मविज्ञानप्रौद्योगिकीCG-DPREPaperCOVID-19व्यापारजरा हटकेलाइफ स्टाइलसम्पादकीयPhoto Stories BREAKING कब है अजा एकादशी, नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्तडेंगू के ताज़ा मामलों ने पानीपत प्रशासन को सतर्क कर दिया हैसाजिश धोखाधड़ी: 20 में से 3 एचसीएस अधिकारियों पर मामला दर्जडुमरी विधानसभा सीट पर सातवें राउंड के बाद आजसू की यशोदा देवी आगेकरनाल: धान की फर्जी खरीद के आरोप में खाद्य आपूर्ति विभाग के 2 अधिकारी गिरफ्तारतेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, 4 की मौत और 3 गंभीरगुरुग्राम पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश की, 1 लाख रुपये की रिश्वत लेने से इनकार कियाकंगना को दो थप्पड़ मारना चाहती है यह एक्ट्रेस, कंगना ने शाहरुख को बताया सिनेमा का भगवान, लिखा…आधिकारिक तौर पर बदल जाएगा ट्वीट का नाम, 29 सितंबर से होगा प्रभावीनिवासियों को जोखिम में डालते हुए, गुरुग्राम में केवल 200 लिफ्ट पंजीकृत हैं Home/खेल/वर्ल्ड कप से पहले… खेल वर्ल्ड कप से पहले खूंखार ओपनर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाई तबाही ₹122.99 Manish Sahu7 Sept 2023 11:58 PM x हमें फॉलो करें नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा (Temba Bavuma) ने ऑस्ट्रेलिया (SA vs AUS) के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के पहले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी खेली. बावुमा की बेहतरीन पारी के दम पर प्रोटियाज टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 222 रन बनाए. दाएं हाथ के बैटर बावुमा 3 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच खेलने उतरे थे. मुश्किल परिस्थितियों में बावुमा ने कप्तानी पारी खेलकर ना केवल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया बल्कि इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड नंबर वन पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) का एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया. Also Read – यूएस ओपन : बोपन्ना ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक के साथ ओपनिंग करने उतरे बावुमा ने 136 गेंदों पर शतक जड़ा. यह उनके वनडे करियर का पांचवां जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला शतक था. बावुमा ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 29 फरवरी 2020 को खेला था. तब वह 26 रन बनाकर आउट हो गए थे. तीन साल बाद बावुमा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरे थे और उन्होंने मौके को भुनाने में कोई कोताही नहीं बरती. 33 वर्षीय बावुमा ने इस दौरान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और विंडीज के कप्तान शाई होप का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बावुमा का बतौर कप्तान साल 2023 में वनडे में यह तीसरा शतक है जबकि बाबर आजम और शाई होप ने इस साल अभी तक एक समान 2-2 शतक लगाए हैं. वर्ल्ड कप से पहले बावुमा की शतकीय पारी से प्रोटियाज टीम मैनेजमेंट राहत महसूस कर रही होगी. Also Read – अभ्यास करने से एशियाई खेलों में मदद मिलेगी: दीपिका मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर मेजबान साउथ अफ्रीका को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. प्रोटियाज टीम 49 ओवर में बावुमा के नाबाद 114 रन के बावजूद 222 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अनुभवी विकेटकीपर ओपनर डी कॉक 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस का शिकार हो गए. डीकॉक 31 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए लेकिन दूसरे छोर पर बावुमा डटे रहे. उन्होंने मार्को यानेसन के साथ 57 रन की साझेदारी की जबकि एडेन मार्करम के साथ मिलकर 37 रन जोड़े. यानेसन ने 32 रन का योगदान दिया वहीं मार्करम 19 और हेनरिच क्लासेन 14 रन बनाकर आउट हुए.






