दुर्घटना के बाद भैंस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पहियों में फंस गयी। भैंस से टक्कर के बाद ट्रेन को वहीं रोकना पड़ गया।
रांची: पटना रांची वंदे भारत ट्रेन से मवेशियों के दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला जारी है। जब से वंदे भारत का परिचालन शुरू हुआ है। तब से कुछ दिनों के अंतरात में दुर्घटना की खबर आते रहती हैं। पटना से रांची आने के क्रम में आज एक बार यह ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
जानकारी के मुताबिक पटना से रांची आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कुजू के पास एक भैंस को टक्कर मार दी। जिसके बाद यह दुर्घटना हो गई। दुर्घटना के बाद भैंस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पहियों में फंस गयी। भैंस से टक्कर के बाद ट्रेन को वहीं रोकना पड़ गया। दुर्घटना में टे्रन के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रेन काफी देर तक घटनास्थल पर ही खड़ी रही। रेलवे विभाग के द्वारा आवश्यक कागजी कार्यवाई के बाद ट्रेन को रांची के लिए रवाना किया गया।






