बेंगलुरु में ल‍िव-इन पार्टनर के मर्डर से मचा हड़कंप, युवती ने प्रेमी के सीने में घोंपा चाकू, मौत

बेंगलुरु. कर्नाटक के बेंगलुरु (Bengaluru) शहर से बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जहां एक युवती ने अपने ल‍िव-इन पार्टनर पर ना केवल जानलेवा हमला क‍िया बल्‍कि उसको मौत के घाट उतार द‍िया है. आरोपी मह‍िला की पहचान 24 साल की रेणुका के रूप में की गई है. मृतक की पहचान जावेद (29) के रूप में की गई है. घटना मंगलवार को हुलिमावु पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई थी. मृतक मूलरूप से केरल का रहने वाला है.

बेंगलुरु पुल‍िस के मुताब‍िक हुलिमावु पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत अक्षय नगर में रेणुका अपने ल‍िव-इन पार्टनर जावेद के साथ सर्व‍िस अपार्टमेंट में रहती थी. लेकिन उनके बीच क‍िसी मामले को लेकर झगड़ा हो गया और वो इतना बढ़ गया क‍ि युवती ने पार्टनर पर चाकू से जानलेवा हमला कर द‍िया. इस दौरान चाकू जावेद के सीने में जा लगा ज‍िसकी अस्‍पताल ले जाते मौत हो गई.
पुल‍िस के मुताब‍िक महिला की पहचान बेलगावी की रहने वाली 24 साल की रेणुका के रूप में हुई है. मृतक 29 साल का जावेद केरल का रहने वाला है. बताया जाता है क‍ि दोनों मोबाइल फोन मरम्मत का काम करते थे और सर्विस अपार्टमेंट में रहते थे.

जानकारी के मुताब‍िक दोनों के बीच र‍िश्‍ते अच्‍छे नहीं थे और अक्‍सर झगड़ा करते रहते थे. इस घटना से ठीक पहले दोनों के बीच क‍िसी बात का लेकर झगड़ा हुआ था जो एक दूसरे को मरने मारने पर उतर आया. इस झगड़े में रेणुका ने जावेद पर चाकू से वार कर द‍िया जोक‍ि उसके सीने में लग गया. इसके बाद जावेद को घायलावस्‍था में तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और रेणुका को हिरासत में ले लिया है. घटना के संबंध में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई