RAIPUR BREAKING : रायपुर पहुंचें मल्लिकार्जुन खड़गे, कल राजनांदगांव में भरोसे के सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर। RAIPUR BREAKING : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक है, सभी पार्टिया अपने प्रचार प्रसार में जुटी हुई है, इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा व पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित अन्‍य नेताओं ने उनका आत्मीय स्‍वागत किया। बताया जा रहा है कि खड़गे रात में ही नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें प्रत्‍याशी चयन सहित चुनावी तैयारियों पर चर्चा होगी।आपको बता दें मल्लिकार्जुन खड़गे कल राजनांदगांव में भरोसे के सम्मेलन में शामिल होंगे, वहीँ स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक भी लेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई