OMG! मजदूर के खाते में पहुंचे 200 करोड़, केस ने पूरे गांव को हिलाया ₹264.97 jantaserishta.com7 Sept 2023 4:24 PM x DEMO PIC हमें फॉलो करें घरवाले भी हैरान रह गए कि आखिर इतनी बड़ी रकम कैसे उसके खाते में आ गई. चरखी दादरी: हरियाणा के चरखी-दादरी में आठवीं पास एक मजदूर के बैंक खाते में 200 करोड़ रुपये आ गए. जैसे ही मजदूर को इस बात का चला उसके होश उड़ गए. घरवाले भी हैरान रह गए कि आखिर इतनी बड़ी रकम कैसे उसके खाते में आ गई. हालांकि, वो इन पैसों को खर्च नहीं कर सका. उल्टे पुलिस फोर्स मजदूर के घर पहुंच गई और पूछताछ करने लगी. जिसके चलते पूरे परिवार में डर का माहौल पैदा हो गया है. बता दें कि पूरा मामला चरखी-दादरी के गांव बेरला का है, जहां मजदूर विक्रम के खाते में 200 करोड़ रुपये आने से हड़कंप मच गया. एक तरफ जहां इतने पैसे देख हर कोई खुशी से झूम उठेगा, वहीं विक्रम के घर में डर का माहौल है. आजतक/ हरियाणा तक से बातचीत में विक्रम के परिजनों ने बताया कि खाते में इतने सारे पैसे आने के बाद वो भय के साये में जीने को मजबूर हैं. उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. Also Read – अपवित्र आचरण से होंगे हमेशा दुखी: दलाईलामा इतना ही नहीं विक्रम के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वो मामला सुलझाने की बजाए उन्हें ही धमका रही है, जबकि उनकी कोई गलती भी नहीं है. दो दिन पहले यूपी पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी और विक्रम के Yes Bank खाते में 200 करोड़ रुपये जमा होने की बात कहते हुए पूछताछ भी की. परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें बताया कि 200 करोड़ का मामला है तो एक टीम बैंक पहुंचकर खाते की जांच करेगी. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, बैंक खाते को फ्रीज कर दिया गया है. खास बात ये है कि विक्रम के खाते में इतनी बड़ी राशि डालने के लिए जितनी भी बार ट्रांजेक्शन किया गया, उन ट्रांजेक्शन की राशि के सभी अंक 9 ही हैं. Also Read – 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत, 2 लोग गंभीर घायल दो दिन पहले यूपी पुलिस विक्रम के घर पहुंची थी. पुलिस ने विक्रम से पूछा- उसके Yes Bank वाले खाते में 200 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया गया है, यह पैसा कहां से आया? तो पुलिस की बातें सुनकर विक्रम और उसका परिवार हक्का-बक्का रह गया. बताया जा रहा है कि विक्रम दो महीने पहले नौकरी करने पटौदी गया था. वहां उसने एक्सप्रेस-20 नामक कंपनी में बतौर मजदूर ज्वाइन किया. विक्रम के भाई प्रदीप के अनुसार, खाता खुलवाने के लिए विक्रम से दस्तावेज लिए गए और बाद में उसका खाता रद्द होने की बात कहकर उसे नौकरी से निकाल दिया गया. वहां विक्रम ने करीब 17 दिन काम किया था. आशंका जताई जा रही है कि कहीं फ्रॉड करने के लिए विक्रम के दस्तावेजों से बैंक खाता तो नहीं खुलवाया गया. फिलहाल, जांच जारी है. हरियाणा पुलिस ज्यादा कुछ बोलने से बच रही है. TAGSहरियाणाचरखी-दादरीमजदूरबैंकअकाउंट200 करोड़HARYANACHARKHI-DADRILABORERBANKACCOUNT200 CRORES दुनिया की ताजा खबरें, देश की बड़ी खबरें और राज्‍यों से जुड़ी हर खबर English में पढ़ने यहां क्लिक करें https://adani.news/ भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ। Janta Se Rishta News App: डाउनलोड करें जनता से रिश्ता न्यूज़ एप और पाएँ हिंदी में ताजा समाचार, छत्तीसगढ़ समेत देश-दुनिया की खबरें, फिल्म और मनोरंजन की खबरें, बिज़नेस अपडेट्स, जॉब अलर्ट, खेल दुनिया की हलचल, धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि, अभी डाउनलोड करें! SIMILAR POSTS + VIEW MORE अपवित्र आचरण से होंगे हमेशा दुखी: दलाईलामा ₹195.15 7 Sept 2023 4:34 PM 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत, 2 लोग गंभीर घायल ₹267.62 7 Sept 2023 4:33 PM धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार ₹282.10 7 Sept 2023 4:32 PM अम्ब में बिना बिल के आभूषण पकड़े, 75 हजार रुपए जुर्माना वसूला ₹272.33 7 Sept 2023 4:32 PM टैलीग्राम एप पर ऑनलाइन जॉब के झांसे में आकर युवक ने गंवाए 5.30 लाख ₹262.46 7 Sept 2023 4:31 PM इस्लामिया कॉलेज ने डिजाइन थिंकिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया ₹271.88 7 Sept 2023 4:31 PM अवैध मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार ₹244.96 7 Sept 2023 4:30 PM राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिंक जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन ₹285.63 7 Sept 2023 4:29 PM त्रिपुरा उपचुनाव: मतगणना का बहिष्कार करेगी CPI(M) ₹225.38 7 Sept 2023 4:29 PM स्नेक कैचर दामिनी ने एक बार फिर पकड़ा अजगर ₹260.77 7 Sept 2023 4:28 PM क्रिप्टो-खतरों से सुरक्षा करने का आग्रह किया ₹242.26 7 Sept 2023 4:28 PM 1.85 लाख की ठगी करने वाले अलवर से गिरफ्तार ₹245.71 7 Sept 2023 4:28 PM छत्तीसगढ़ 1. CGPSC में बाजी मार भाई और बहन ने की जिले का नाम रोशन ₹276.40 2. शराब बिक्री बंद कराने निकली महिला कमांडो पर हमला, 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज ₹275.92 3. थाने में शराब कोचिया की मौत, जमकर कट रहा बवाल ₹292.15 4. डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम शिवपुरी में हुई भारत जोड़ो यात्रा और संगोष्ठी सभा ₹250.76 5. खमतराई में 47 पौव्वा देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार ₹185.34 + VIEW MORE ₹61.01 विश्व 1. मिस्र: आईएनएस सुमेधा अभ्यास ब्राइट स्टार-23 के लिए अलेक्जेंड्रिया पहुंचा ₹251.23 2. अमेरिकी राज्य में तूफान, हजारों लोगों की बिजली गुल ₹260.99 3. जी20 पर ‘इंडिया’ से ‘भारत’ तक की खबरें अमेरिकी मीडिया का ध्यान खींच रही ₹249.50 4. EU ने डिजिटल कार्रवाई के अगले चरण में Apple, Amazon, Alphabet, ByteDance, Meta, Microsoft को निशाना बनाया ₹246.21 + VIEW MORE ₹64.84 Janta Se Rishta is a leading company in Hindi online space. Launched in 2013, jantaserishta.com is the fastest growing Hindi news website in India, and focuses on delivering around the clock Local,national and international news and analysis, business, sports, technology entertainment, lifestyle and astrology. About Us Contact Us Privacy Policy Terms and Conditions DMCA © All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta Powered By Hocalwire न

चरखी दादरी: हरियाणा के चरखी-दादरी में आठवीं पास एक मजदूर के बैंक खाते में 200 करोड़ रुपये आ गए. जैसे ही मजदूर को इस बात का चला उसके होश उड़ गए. घरवाले भी हैरान रह गए कि आखिर इतनी बड़ी रकम कैसे उसके खाते में आ गई. हालांकि, वो इन पैसों को खर्च नहीं कर सका. उल्टे पुलिस फोर्स मजदूर के घर पहुंच गई और पूछताछ करने लगी. जिसके चलते पूरे परिवार में डर का माहौल पैदा हो गया है.

बता दें कि पूरा मामला चरखी-दादरी के गांव बेरला का है, जहां मजदूर विक्रम के खाते में 200 करोड़ रुपये आने से हड़कंप मच गया. एक तरफ जहां इतने पैसे देख हर कोई खुशी से झूम उठेगा, वहीं विक्रम के घर में डर का माहौल है. आजतक/ हरियाणा तक से बातचीत में विक्रम के परिजनों ने बताया कि खाते में इतने सारे पैसे आने के बाद वो भय के साये में जीने को मजबूर हैं. उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

इतना ही नहीं विक्रम के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वो मामला सुलझाने की बजाए उन्हें ही धमका रही है, जबकि उनकी कोई गलती भी नहीं है. दो दिन पहले यूपी पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी और विक्रम के Yes Bank खाते में 200 करोड़ रुपये जमा होने की बात कहते हुए पूछताछ भी की.

परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें बताया कि 200 करोड़ का मामला है तो एक टीम बैंक पहुंचकर खाते की जांच करेगी. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, बैंक खाते को फ्रीज कर दिया गया है. खास बात ये है कि विक्रम के खाते में इतनी बड़ी राशि डालने के लिए जितनी भी बार ट्रांजेक्शन किया गया, उन ट्रांजेक्शन की राशि के सभी अंक 9 ही हैं.

दो दिन पहले यूपी पुलिस विक्रम के घर पहुंची थी. पुलिस ने विक्रम से पूछा- उसके Yes Bank वाले खाते में 200 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया गया है, यह पैसा कहां से आया? तो पुलिस की बातें सुनकर विक्रम और उसका परिवार हक्का-बक्का रह गया.

बताया जा रहा है कि विक्रम दो महीने पहले नौकरी करने पटौदी गया था. वहां उसने एक्सप्रेस-20 नामक कंपनी में बतौर मजदूर ज्वाइन किया. विक्रम के भाई प्रदीप के अनुसार, खाता खुलवाने के लिए विक्रम से दस्तावेज लिए गए और बाद में उसका खाता रद्द होने की बात कहकर उसे नौकरी से निकाल दिया गया. वहां विक्रम ने करीब 17 दिन काम किया था.

आशंका जताई जा रही है कि कहीं फ्रॉड करने के लिए विक्रम के दस्तावेजों से बैंक खाता तो नहीं खुलवाया गया. फिलहाल, जांच जारी है. हरियाणा पुलिस ज्यादा कुछ बोलने से बच रही है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई