नेपाल चीन के साथ एक बिजली समझौते पर दस्तखत करने की तैयारी कर रहा है.
नेपाली अधिकारियों का कहना है कि पांच साल पहले सीमा पार ट्रासंमिशन लाइन को लेकर बनी सहमति उनकी प्राथमिकता में नहीं है.
इस बार जिस समझौते पर दस्तखत होना है, उसके ड्राफ्ट में 220 किलोवॉट की केरुंग-चिलिम ट्रांसमिशन लाइन शामिल है.
साल 2018 में तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की चीन यात्रा के दौरान स्टेट ग्रीड कॉरपोरेशन ऑफ चाइना और नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के बीच एक समझौता हुआ था.
इसमें 400 किलोवॉट के रटमेटे-केरुंग ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण शामिल था. इस परियोजना पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है.






