बिहार के डालमियानगर में रोहतास इंडस्ट्रीज़ के पूर्व कर्मियों को क्या घर ख़ाली करने होंगे?

बिहार के रोहतास ज़िले के डालमियानगर में एक टाउनशिप को ख़ाली कराये जाने का मुद्दा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है.

इस टाउनशिप में रहने वाले रोहतास इंडस्ट्रीज़ के पूर्व कर्मचारियों और उनके परिजन राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से ‘इच्छा मृत्यु’ की गुहार तक लगा रहे हैं.

इस मुद्दे को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं.

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा भी उन्होंने खटखटाया है और बीते 29 अगस्त सर्वोच्च न्यायालय ने फौरी राहत देते हुए 11 सितंबर तक बेदखली पर रोक लगा दी है.

कोर्ट ने कहा कि क्वॉर्टरों की नीलामी ऐसे हो कि रोहतास इंडस्ट्रीज़ के पूर्व कर्मियों और परिजनों को हटाए बग़ैर नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो सके.
पहले पटना हाई कोर्ट ने इन क्वॉर्टरों में रहने वाले पूर्व कर्मचारियों को ख़ाली करने और फिर नीलामी में आने का आदेश दिया था.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई