हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में गोल्ड जीतकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा है. वो वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय हैं.
लेकिन नीरज चोपड़ा के गोल्ड के अलावा कुछ और भारतीय खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से सबका ध्याना खींचा है.
इनमें नीरज चोपड़ा के अलावा जैवलिन थ्रो में भारत के किशोर जेना और मनु डीपी भी शामिल हैं.
किशोर जेना पाँचवें और मनु छठे नंबर पर रहे.
तीन हज़ार मीटर के स्टीपलचेज़ में भारत की पारुल चौधरी फ़ाइनल में पहुँचीं.






