केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह.
छोड़कर पॉडकास्ट आगे बढ़ें
छोटी उम्र बड़ी ज़िंदगी
छोटी उम्र बड़ी ज़िंदगी
उन चमकते सितारों की कहानी जिन्हें दुनिया अभी और देखना और सुनना चाहती थी.
दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर
समाप्त
इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस बयान को लेकर कई बयान सामने आए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उदयनिधि के भाषण की निंदा की.
राजस्थान के डूंगरपुर में एक जनसभा में अमित शाह ने कहा, “भारतीय गठबंधन की दो सबसे बड़ी पार्टियों डीएमके और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बेटे सनातन धर्म को ख़त्म करने की बात कर रहे हैं. क्या आप सनातन धर्म को ख़त्म करने के लिए तैयार हैं?”
देश भर के हिंदू संगठनों के तमाम नेताओं और सदस्यों ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर उदयनिधि के बयान की निंदा की.
तमिलनाडु में बीजेपी के मौजूदा राज्य सचिव ए. अश्वत्थामन ने राज्यपाल आरएन रवि से उदयनिधि के ख़िलाफ़ मुक़दमा चलाने की अनुमति मांगी. वहीं दिल्ली में विनीत जिंदल ने उदयनिधि के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस में चार धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कराई है.
वहीं कई मीडिया आउटलेट्स ने उदयनिधि के संबोधन की आलोचना करते हुए लिखा है कि इससे आने वाले दिनों संयुक्त विपक्ष यानी इंडिया गठबंधन को नुकसान हो सकता है.
कई टीवी चैनलों पर इस तरह के डिबेट प्रोग्राम भी प्रसारित हुए हैं. लेकिन यह सब केवल उत्तर भारत में देखने को मिला है.
जहाँ तक तमिलनाडु की बात है तो वहाँ लंबे समय से सनातन विरोधी राजनीति चली आ रही है. उदयनिधि के इस भाषण को उसी के एक हिस्से के तौर पर देखा गया है.
द्रविड़ कषगम के संस्थापक नेता पेरियार ने हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ कड़े विचार व्यक्त किए थे. वे जीवन भर हिंदू धर्म के उन्मूलन, रामायण के विरोध और मंदिरों के उन्मूलन पर लेख लिखते रहे.
उनके बाद द्रविड़ कषगम और पेरियार के अनुयायी समय-समय पर ऐसे विचार व्यक्त करते आए हैं.





