मणिपुर में चार महीने से हिंसा जारी है.
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने मणिपुर में बुधवार को हुई घटना को पहले पन्ने पर जगह दी है.
मणिपुर में कर्फ्यू लगा हुआ है. इस कर्फ्यू को तोड़ने और विरोध करने के लिए क़रीब 30 हज़ार लोगों की भीड़ सड़कों पर उतरी.
इस दौरान सुरक्षाबलों ने इन लोगों को रोकने की कोशिश की और हिंसा फिर भड़क उठी.
इस हिंसा में 28 लोग घायल हुए हैं.
मणिपुर में मई से जारी हिंसा में अब तक 160 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है और अब तक हज़ारों लोग बेघर हुए हैं.
बीते चार महीनों से लगातार हिंसा की ख़बरें मणिपुर से आ रही हैं.






