जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दिल्ली आ रहे हैं.
इस सम्मेलन से इतर शुक्रवार को पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच मुलाक़ात होगी.
द इंडियन एक्सप्रेस ने इसे ही अपनी पहली ख़बर बनाया है.
अखबार लिखता है कि भारत अगले साल गणतंत्र दिवस के मौक़े पर क्वाड देशों के नेताओं को निमंत्रण देने पर विचार कर रहा है.
इस बारे में अंतिम फ़ैसला इन नेताओं के शेड्यूल को देखने के बाद किया जाएगा.
क्वाड देशों में अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत शामिल हैं.
गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि किसे बनाया जाएगा, ये कई चीज़ों पर निर्भर करता है. जैसे- रणनीतिक, कूटनीतिक, व्यापारिक हित और अंतरराष्ट्रीय जियो-पॉलिटिक्स.
औपचारिक निमंत्रण किसी को तभी भेजा जाता है, जब उनकी उपलब्धता की पुष्टि हो जाए.






