भारत के लिए पड़ोसी देश नेपाल और बांग्लादेश में से किसी एक को चुनने के लिए धर्मसंकट वाली स्थिति पैदा हो गई है.
नेपाल और बांग्लादेश ने विश्व स्वास्थ्य संगठन में क्षेत्रीय निदेशक के पद पर अपने-अपने उम्मीदवार नामांकित करने का फ़ैसला किया है.
भारत में इस हफ़्ते जी-20 समिट से अलग इस चुनाव पर भी बात हो सकती है.
अंग्रेज़ी अख़बार द हिन्दू ने इस मामले में भारत की पसोपेश वाली स्थिति पर एक रिपोर्ट को प्रमुखता से जगह दी है.
द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक़, डब्ल्यूएचओ के शीर्ष के पद के लिए बांग्लादेश की ओर से उम्मीदवार प्रधानमंत्री शेख़ हसीना की बेटी साइमा वाज़ेद हैं और नेपाल से शंभू प्रसाद आचार्य.






