फ़ूड सेफ्टी ट्रेनिंग करना सभी को अनिवार्य : अदिति सिंह
बेंटोग्रीन स्किल प्राइवेट लिमिटेड का सरायकेला में फूड सेफ्टी ट्रेनिंग लगातार, खाद्य सुरक्षा नियमों की दी गई जानकारी, साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की कही बात
सरायकेला ! बेंटोग्रीन स्किल प्राइवेट लिमिटेड के तत्वाधान में बुधवार को सरायकेला के आदित्यपुर स्थित होटल गुडविल और नोवांटा होटल रिज़ॉर्ट में फूड सेफ्टी को ले प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह और प्रभारी खाद्य निरीक्षण गम्हारिया संतोष कुमार साहू मौजूद थे।मौके पर होटल व्यवसाई एवं प्रतिष्ठानों के दुकानदारो को खाद्य सुरक्षा नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। मौके पर मुख्य अतिथि अदिति सिंह ने कहा कि फ़ूड सेफ़्टी ट्रेनिंग सभी को करना अनिवार्य है। विभिन्न प्रतिष्ठानों के दुकानदारों को खाद्य सामग्रियों के खरीद बिक्री के समय साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अदिति सिंह ने खाद्य सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए हर हाल में इसका शत-प्रतिशत पालन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा भी हम सबों का दायित्व है।स्टेट कोऑर्डिनेटर रवि कुमार ने कहा कि सबों को अपने अपने प्रतिष्ठानों को साफ सुथरा रखना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि सफाई के बल पर विभिन्न रोगों से बचा जा सकता है। अंत में एफ० एस० एस० ए० आई0 के ट्रेनर राकेश सिंह डेकहा ने कहा कि शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए खुद तो टिका लें कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमित सिंह, सोनू सिंह, एफ एस एम के बहादुर दास,सुमन प्रसाद अमन प्रसाद आदि का विशेष योगदान रहा।






