यूपी में NIA का बड़ा एक्शन, पांच जिलों के 8 ठिकानों पर छापेमारी, नक्सलवाद से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद

बीते दिनों नक्सली गतिविधियों के चलते एनआईए ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के दौरान अहम जानकारी मिली थी उसी के आधार पर मंगलवार को प्रयागराज के 4, वाराणसी, चंदौली, देवरिया और आजमगढ़ के एक-एक ठिकाने पर छापेमारी की गई.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) अब शहरी इलाकों में नक्सलवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में एनआईए ने मंगलवार को माओवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश में जुटे नक्सलियों के मददगारों के 8 ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान एनआईए की टीम ने अलग-अलग ठिकानों से कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई