जन्माष्टमी के लिए डीटीसी बसों के रूट में किया गया बदलाव

जन्माष्टमी पर भीड़ को देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने मन्दिर मार्ग और पेशवा रोड से होकर जाने वाले बस रूट में बदलाव किया है। सफदरजंग अस्पताल, गोल मार्केट और छतरपुर मंदिर पर यात्रियों को बसों में सवार होने या उतरने के दौरान सहायता के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा छत्तरपुर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बस परिचालन में यातायात पुलिस की ओर से निर्देश पर कुछ बदलाव सुझाए गए हैं। डीटीसी की मुख्य महाप्रबंधक (जनसंपर्क) दुर्गेश नंदिनी वार्ष्णेय ने बताया कि जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिरला मंदिर व छत्तरपुर मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आएंगे। छत्तरपुर मंदिर के लिए सफदरजंग टर्मिनल से रूट संख्या 516 पर देर रात तक सरोजनी नगर डिपो की पांच अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई