डेंगू का कहर! डॉक्टर की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते रविवार को होम्‍योपैथी की 28 वर्षीय महिला डॉक्टर की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। अस्पतालों को बेहतर प्रबंधन की हिदायत दी गई है। डेंगू के आंकड़ों की बात करें तो मंगलवार को सामने आए 10 नए मामलों के बाद आप एक्टिव मरीजों की संख्या 289 हो गई है। डेंगू से हुई जिले की पहली मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई