Guru Vakri 2023: 12 साल बाद बृहस्पति हुए वक्री, इन राशि पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव

मेष राशिफल-
मेष राशि वाले लोगों का गोचर कुंडली में गुरु ग्रह लग्न भाव में वक्री हो रहे हैं. इन दिनों मेष राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. इसी के साथ परिवार के साथ चल रहा इन दिनों अनबन आज खत्म होगी और उनके सहयोग से आपके कई काम पूरे होंगे. मगर इन दिनों माता की सेहत का खास ध्यान रखें.

वृष राशि-

वृष राशि वाले लोगों की राशि में गुरु ग्रह 12वें स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं. यह वक्त छात्रों के लिए अच्छा होने वाला है. इन दिनों छात्र अपने मनचाहे कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. इसी के साथ इन लोग उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है. वृष राशि वाले वैवाहिक लोगों को जीवन में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि में गुरु ग्रह छठे भाव में वक्री होने जा रहे हैं, जिससे इन लोगों की लव लाइफ में सफलता मिलेगी. साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा होने वाला है, लेकिन इस समय आपको माता की सेहत का ध्यान रखना होगा.

कन्या राशि-
कन्या राशि वाले लोगों में गुरु ग्रह की उल्टी चाल आपकी गोचर कुंडली के अष्टम होगी. इसलिए नौकरीपेशा लोगों की कार्यस्थल पर अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जिसकी वजह से कन्या राशि वाले जातकों को मानसिक तनाव हो सकता है. इसी के साथ जो लोग अविवाहित है उनका विवाह हो सकता है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई