श्मशान घाट की खुदाई कर रहे रेत माफिया, गांव वाले भड़के

कांकेर। ग्राम पंचायत दुधावा की महानदी में रेत माफिया अवैध उत्खनन में लगे हुए हैं. इस दौरान रेत माफिया मानवता की सारी हदें पार करते हुए नदी से लगे शमशान घाट की जमीन पर भी खुदाई करने लगे हैं. जिससे दफन किए शव बाहर निकलने लगे हैं. नदी के किनारे रेत पर शवों के अवशेष यहां वहां पड़े हुए हैं जिससे गांव वाले काफी नाराज है. ग्राम पंचायत दुधावा और उससे सटी बस्तियों में किसी की भी मौत के बाद ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार इलाके की महानदी तट पर करते हैं. इसी महानदी से सटा हुआ शमशान घाट भी है. जिसमें दाह संस्कार के अलावा शव को नदी तट पर दफनाया भी जाता है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से महानदी से रेत का धड़ल्ले से अवैध उत्खनन किया जा रहा है. माफिया नदी के कई हिस्सों में जेसीबी से खुदाई कर ट्रैक्टर में रेत भरते हैं. इस दौरान दफनाए शवों के कंकाल भी बाहर आ रहे हैं. जिन्हें वापस दफनाने की बजाय यहां वहां फेंक दिया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार कंकाल का कुछ हिस्सा गाड़ी में लोड हो जाता है. कुछ हिस्सा फेंक दिया जाता है. इससे हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है. इस पर तुरंत रोक लगानी चाहिए. ग्रामीणों ने अवैध रेत खनन पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है. ग्राम पंचायत में इस मामले को उठाने की बात ग्रामीण कर रहे हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित