पक्षी से टकराने के बाद इंडिगो के विमान की आपात लैंडिंग

नई दिल्ली: दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को सोमवार को पक्षी से टकराने के बाद भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। बता दें कि पिछले मंगलवार को कुछ घंटों के अंतराल में दूसरी बार कोलकाता से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में हवा में खराबी आ गई। घटना में विमान का एक इंजन बंद हो गया, फिर भी उड़ान सुरक्षित रूप से उतरने में सफल रही। इससे पहले मदुरै से इंडिगो का एक विमान मंगलवार को एक इंजन बंद होने के बावजूद मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा था।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई