घाटशिला प्रखंड के हलुदबनी सबर टोला निवासी 35 वर्षीय झूमी सबर को रविवार दोपहर जहरीले सांप ने काट लिया।
गंभीर हालत में परिजनों ने उसे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया.
अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ आरएन टुडू ने महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे कुछ घंटों तक निगरानी में रखा.
सर्पदंश की शिकार महिला के पति सुदर्शन सबर ने बताया कि वह जंगल के रास्ते मुर्गी लाने जा रही थी. तभी सांप ने उसे डस लिया। जब वह घर लौटी तो उसकी हालत बिगड़ने लगी.






