BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया

चंडीगढ़: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को पंजाब के पठानकोट सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ के एक बयान में कहा गया है कि लगभग 12.30 बजे बीएसएफ जवानों ने पठानकोट जिले के सिंबल सकोल गांव के पास सीमा बाड़ के आगे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए की संदिग्ध हरकत देखी। इसमें कहा गया है कि घुसपैठिए को बार-बार चुनौती दी गई और बाद में आसन्न खतरे को रोकने के लिए आत्मरक्षा में उसे मार गिराया गया। 11 अगस्त को बीएसएफ ने तरनतारन सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को उस वक्त मार गिराया था, जब वह सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।

Leave a Comment