आज कोशिश एक मुस्कान संस्था के द्वारा महारक्तदान शिविर का आयोजन सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के बगल स्थित सोन मंडप में हुआ। इस आयोजन में शहर के रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस बार बड़ी संख्या में नए रक्तदाताओं ने भी पहली बार रक्त दिया। जमशेदपुर ब्लड बैंक की बहुत बड़ी टीम इस व्यवस्था में एक दिन पहले से ही लगी थी। आज के रक्तदान में कुल 1234 लोगों ने रक्तदान किया। आज के रक्तदान कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के सीनियर एस पी श्री प्रभात कुमार , विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो डा अंजिला गुप्ता, जमशेदपुर के माननीय सांसद श्री विद्युत वरण महतो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघचालक श्री इंदर अग्रवाल जी, डी बी एम एस के ट्रस्टी श्री चंद्रशेखर , प्रभात खबर के संपादक श्री संजय मिश्रा, इस्पात मेल के संपादक ब्रजभूषण सिंह, पूर्व मंत्री श्री रामचंद्र सहिस, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय खान,भाजपा नेता श्री राजकुमार सिंह, श्री अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री कुणाल सारंगी,आजसू नेता श्री चंद्रगुप्त सिंह, श्री शंभू सिंह श्री नट्टू झा, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री आर के सिंह, महासचिव गुरमीत सिंह तोते, टिनप्लेट यूनियन के महासचिव श्री मनोज सिंह, श्री विनोद राना, श्री रामबाबू तिवारी, श्री संजीव सिंह, श्री हलधर नारायण साह, आजसू के अध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह जी के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण संस्था के संरक्षक श्री शिव शंकर ने किया और उपस्थित लोगों को कोशिश संस्था के प्रयास के बारे में बताया। उपस्थित सभी रक्तदाताओं का उत्साह सीनियर एस पी श्री प्रभात कुमार जी और प्रो डा अंजिला गुप्ता ने अपने मार्गदर्शन से बढ़ाया। अंत में रक्तदान के संयोजक श्री त्रिदेव सिंह से सबका धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल करने में राजेश सिंह ‘बम’, रंजीत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, हनी परिहार, पप्पू कुमार, प्रेम झा, रिशव सिंह, पियूष इशू, राकेश गिरी, कुणाल शर्मा,राजा , गौतम जी, कम्मे जी, एवम अन्य सदस्यों ने विशेष रूप से प्रयास किया।






