पाकिस्तान-चीन में हड़कंप, दोहरे खतरे से निपटने भारतीय वायुसेना ने उठाया ये कदम

श्रीनगर: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और चीन की चुनौती से निपटने के लिए श्रीनगर में अपग्रेडेड मिग-29 बेडे़ को तैनात कर दिया है। यह स्क्वाड्रन मिग -21 की जगह लेनगी। मिग -29 स्क्वाड्रन की यह तैनाती इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि यह एयरबेस चीन और पाकिस्तान से करीब है। साथ ही यह बेड़ा दोनों ही देशों से मिलने वाली चुनौती का जवाब देने में सक्षम है। बता दें कि ये मिग -29 अपग्रेड किए हैं। यह एयर टु एयर मिसाइल, हवा में ईंधन भरने की क्षमता और नाइट विजन फीचर्स से लैस है। एयर टू एयर रिफ्यूलिंग की वजह से इसका रेंज काफी बढ़ जाता है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई