काशीडीह हाई स्कूल में धूमधाम से ‘सावन महोत्सव ‘ मनाया गया *
काशीडीह हाई स्कूल में १३ अगस्त शनिवार क सावन महोत्सव’ का कार्यक्रम आयोजित किए गए ।कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की माताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया तथा कैंडिडेट्स लिए एंट्री रखी गई ।कार्यक्रम की शुरुआत उप प्रधानाध्यापक श्री राकेश पांडे के भाषण से तथा हंसते खिलखिलाते स्वागतम नृत्य के साथ किया गया । माताओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य संगीत की प्रस्तुति दी और रैंप वॉक पर अपना जलवा बिखेरा । महोत्सव को मनोरंजन बनाने के लिए विभिन्न तरह का खेल , सौंग ,डांस , रैंप वाक की व्यवस्था की गई थी । वही महिलाओं के लिए सावन क्वीन भी रखा गया । सावनमहोत्सव के लिए ग्रीन साड़ी ड्रेस कोड था । सावन क्वीन मानकों मार्डी देवी विनर बनी । जबकी फस्ट रनर संगीता सिंह और सेकेंड रनरअप सोनम सिंह रही । डांस में फर्स्ट नेहा शर्मा ,रैंप वॉक में सुफिया खान रही। सभी विजेताओं को उपहार के साथ सम्मानित किया गया तथा विद्यालय की संयोजिका रीता मिश्रा ने क्राउन तथा शैश पहनाकर और सुंदर फूलों के साथ माताओं को सम्मान किया। कार्यक्रम के बाद माताओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुप्त उठाया। कार्यक्रम की मुख्य इंचार्ज संगीता दुबे, नेहा टीचर तथा खुशबू लंबा टीचर के साथ साथ आर्ट टीचर समर सर ,रूपाली टीचर तथा प्राइमरी विंग की सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी-अपनी भूमिका निभाई एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में उप प्रधानाध्यापक श्री राकेश पांडे, एवं संयोजिका रीता मिश्रा ने सभी माताओं का अभार प्रकट किया ।






