25वीं सीआईएससीई जोनल एथलेटिक्स टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ

25वीं सीआईएससीई जोनल एथलेटिक्स टूर्नामेंट का जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ. दो दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन बेल्डीह चर्च स्कूल की मेजबानी में किया जा रहा है. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा स्टील के उपाध्यक्ष डीबी सुंदर रमन एवं सम्मानित अतिथि के रूप में टाटा स्टील स्पोर्ट्स टीएसएएफ के प्रमुख हेमंत गुप्ता उपस्थित थे. इस संबंध में स्कूल की उप-प्राचार्य एस्तेर महंती ने बताया कि टूर्नामेंट में शहर के सीआईसीएसई के 30 स्कूल के लगभग 700 बच्चे शामिल होंगे. प्रतियोगिता का समापन 12 अगस्त को होगा.इस दौरान दौड़, रिले रेस, हाई जंप एवं लॉन्ग जंप, जेबलिंग थ्रो, डिस्क थ्रो, हैमर थ्रो सहित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी रिजनल टूर्नामेंट में भाग लेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत बेल्डीह बैपटिस्ट चर्च के पास्टर रेव. मनोज चरण की प्रार्थना से हुआ. इस दौरान सभी स्कूल टीम परेड में शामिल हुई. स्कूली बच्चों द्वारा उद्घाटन समारोह में म्यूजिकल ड्रील प्रस्तुत किया गया. इसके माध्यम से लोगों को एकता और राष्ट्रीयता का संदेश दिया गया. उद्घाटन समारोह में अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई