Rashifal 11 August 2023: आज किसको मिलेगा आशीर्वाद, किसे मिलेगा घात, जानें मेष से लेकर मीन तक की राशियों का हाल

मेष राशि: मेष राशि के लिए दिन ठीक है. स्वास्थ्य का ध्यान रखना है. बिजनेस नरम-गरम रहेगा. बचाया गया पैसा आज आपके काम आ सकता है. कोई मित्र अपनी निजी समस्याओं में आपसे मदद मांग सकता है.आज आप अपने पति या पत्नी के साथ एक बेहद खास शाम गुज़ार सकते हैं. बाहर का खाना खाने से बचें, पेट की परेशानी हो सकती है. छात्रों के लिए दिन ठीक है.

वृष राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम है. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना है. दोस्तों के साथ बाहर जा सकते हैं पर ज्यादा खर्चा हो सकता है. बच्चों को खेल खेलने में दिन बिताना चाहिए, किसी भी चोट से सावधान रहना चाहिए. आपका प्यार या जीवनसाथी आपको कोई बढ़िया उपहार दे सकता है. लव लाइफ ठीक है. किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा. बिजनेस ठीक चलेगा. व्यायाम करने और वजन कम करने का प्रयास करने से आप बेहतर दिख सकते हैं. परिवार आपकी ज़रूरतों का ख्याल रखने में मदद कर सकता है. आज अपने खास व्यक्ति के प्रति दयालु रहें. वाहन चलाएं तो सावधानी से. ऑफिस में दिन ठीक रहेगा. शाम को थकान परेशान कर सकती है.

कर्क राशि: कर्क जातकों के दिन ठीक ठाक है. आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना ज़रूरी है. छात्रों के लिए दिन मिला जुला रहेगा, मेहनत करें फल मिलेगा. आपका पार्टनर सुनने से ज़्यादा बातें करना चाह सकता है, जिससे आप थोड़े उदास हो सकते हैं. किसी रिश्तेदार का घर में आगमन हो सकता है. समाज में दायरा बढ़ेगा.

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. लोग आपके व्यक्तित्व की ओर आकर्षित हो सकते हैं. पैसों को लेकर सावधानी रखें क्योंकि आपको कुछ नुकसान पड़ सकता है. परिवार के साथ समय गुजारे. नौकरी में तरक्की के योग बनते-बनते रह जाएंगे. सेहत का ख्याल रखें, खासकर मां का. धार्मिक कार्यो में भाग ले सकते हैं.

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा सावधानी से भरा रह सकता है. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. बिजनेस ठीक रहेगा. आप अपने व्यापार में किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर कोई विश्वास ना करें. आज किसी को भी बड़ी धनराशि उधार ना दें.परिवार में किसी की सेहत को लेकर मन बहुत परेशान हो सकता है. किसी से भी बेकार की बातों पर बहस ना करें. लव लाइफ ठीक रहेगी.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा. व्यापार करने वाले जातक यदि अपनी बंद किए हुए व्यापार को दोबारा से शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन शुभ है. कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, लाभ मिलेगा. वाहन चलाते में सावधानी बरतें अन्यथा, आपको कोई दुर्घटना हो सकती है. आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने परिचित व्यक्ति से हो सकती है. जिसको देखकर आप बहुत प्रसन्न होंगे. कहीं बाहर जाने से बचें.

धनु राशि: इन जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. कोई नया वाहन खरीदना चाहते हैं,तो खरीद सकते हैं. सेहत नरम रहेगी, इसलिए ध्यान रखें. जमीन जायदाद या किसी भी प्रॉपर्टी से संबंधित मुकदमा जीत सकते हैं. इन जातकों की संतान अपने करियर को लेकर बहुत ही चिंतित हो सकती है. इसीलिए अपने बच्चों को थोड़ा सा बाहर घूमने फिरने लेकर जाएं. संतान की पढ़ाई को लेकर जो चिंता आपके मन में काफी दिनों से परेशान कर रही थी, वह दूर हो सकती है.

मकर राशि: इन जातकों के लिए दिन थोड़ा सा परेशानी से भरा रहेगा. सेहत की बात करें तो, स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. व्यापार में घाटा हो सकता है. सेहत नरम रह सकती है. आपके जीवनसाथी को मानसिक तनाव हो सकता है. संतान के भविष्य को लेकर आपको थोड़ी सी चिंता बनी रह सकती है.

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. किसी पुरानी बीमारी से परेशान हो सकते हैं. बिजनेस करने वाले अगर कोई नया व्यापार खोलने की सोच रहे हैं तो, अभी थोड़ा ठहर जाएं. अपने जीवनसाथी से किसी बड़ी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है. जिसके कारण आपका दिमाग खराब हो सकता है. अपनी वाणी पर संयम रखें. आज आप अपने विरोधियों से सावधान रहें,किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल करें.

मीन राशि: इन जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा. आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी. परिवार में आपका नाम होगा.अटके काम पूरे हो सकते हैं. आप किसी विशेष व्यक्ति से मिलने के लिए जा सकते हैं. आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे. आप अपने परिवार के सदस्य की सेहत खराब होने से थोड़ा चिंतित हो सकते हैं. सेहत का ख्याल रखें.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई