जमशेदपुर : टाटा मोटर्स इंटर टीम बैडमिंटन टूर्नामेंट पुरुषों और महिलाओं के लिए “इंटर-टीम शटल बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट” 9 अगस्त, 2023 को टेल्को क्लब, टेल्को में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन टाटा मोटर्स खेल विभाग के तत्वावधान में किया गया था।शटल बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला वर्ग में फाइनल मैच सफारी रॉयल्स और इंडिगो फाइटर्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ लेकिन आखिरकार सफारी रॉयल्स ने दो सीधे सेटों (पहला सिंगल और डबल्स) में फाइनल जीत लिया। सफारी रॉयल्स की रूथ सरोन पर्किन्स को महिला वर्ग में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया इस टूर्नामेंट में पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी पी.जी.एस मूर्ति ने एंपायर की भूमिका निभाई है .






