विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी एकता मंच द्वारा बुधवार को फूलो झानों चौक सिरीघुटू से एक विशाल बाइक रैली निकाली गई.

विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी एकता मंच द्वारा बुधवार को फूलो झानों चौक सिरीघुटू से एक विशाल बाइक रैली निकाली गई. रैली में हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए. इस दौरान साकची बिरसा मुंडा चौक पर धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. बाइक रैली प्रो. दिंगबर पासदा चौक बाड़हाडीह में समाप्त हुई . मौके पर मंच के सचिव छोटू सोरेन ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर बाइक रैली के आयोजन का उद्देश्य देश के आदिवासी समुदाय को एकता का संदेश देने के साथ ही सरकार के समक्ष आदिवासियों की मांग को रखना है. सोरेन ने कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है लेकिन आज तक आदिवासियों को उनकी पहचान से महरूम रखा गया. सरकार द्वारा अभी तक सरना धर्म कोड जारी नही किया गया. मणिपुर में जिस प्रकार आदिवासी महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ है वह शर्मनाक है. उस घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिया जाए. पेसा कानून लागू करने के साथ ग्राम प्रधान और माझी बाबा को सरकार मान्यता दे. इस अवसर आदिवासी एकता मंच के सदस्य एवं आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई