रिटायर्ड स्टोर कीपर के ठाठ बाट करोड़पति जैसे, संपत्ति जानकर घूम जाएगा दिमाग

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक रिटायर्ड स्टोर कीपर के करोड़पति जैसे ठाट बाट सामने आए हैं। उसकी वेतन 45 हजार थी, मगर वह 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति का मालिक निकला। लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड स्टोर कीपर अशफाक अली के भोपाल और विदिशा के ठिकानों पर दबिश दी तो हर कोई हैरान रह गया। उनके पास से 45 लाख के सोने के गहने और 21 लाख रुपये नगद बरामद किए गए। इतना ही नहीं उनकी 50 से अधिक चल अचल संपत्तियों का पता चला है। इसकी लोकायुक्त जांच कर रही है। लोकायुक्त के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अशफाक अली राजगढ़ में स्वास्थ विभाग के स्टोर कीपर के पद पर पदस्थ थे और वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। उसी आधार पर लोकायुक्त ने भोपाल के दो मकान और विदिशा में एक स्थान पर दबिश दी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई