‘दादा आप बहुत समय बाद सही जगह बैठे हैं’ , अजित पवार के सामने अमित शाह ने कही ये बात

पुणे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के पुणे से सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटी (CRCS) कार्यालय के डिजिटल पोर्टल की शुरुआत कर दी है. यहां शाह ने हाल ही में NCP नेता अजित पवार के गठबंधन सरकार में शामिल होने पर स्वागत किया. अमित शाह ने कहा, अजित दादा उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आए हैं और मैं इनके साथ पहली बार मंच पर कार्यक्रम कर रहा हूं. इसलिए मैं दादा को एक बात कहना चाहता हूं कि बहुत समय के बाद आप सही जगह पर बैठे हो. यही जगह सही थी, लेकिन बहुत देर दी है आपने.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई