तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गालूडीह बराज डैम का जलस्तर बढ़ गया है. बुधवार को बांध के चार गेट खोल दिए गए हैं.
गेट खुलने के बाद सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है. नदी किनारे रहने वाले लोग काफी डरे हुए हैं. सुवर्णरेखा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने नदी के तटीय इलाके में रहने वाले लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करना शुरू कर दिया है.
नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारे न जाएं और किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें. अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर इसी तरह बारिश होती रही तो बांध के और गेट खोले जा सकते हैं. बांध का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है.






