पिछले 48 घंटे से जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश से खरकई और सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. जिसे देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है.
खरकई नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है. इसे देखते हुए मानगो नगर निगम की ओर से बाढ़ पीड़ितों के रहने के लिए जगह-जगह कैंप लगाए गए हैं.
नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए बाढ़ एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए मानगो नगर निगम में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. नियंत्रण कक्ष तीनों वार्डों में समन्वय स्थापित कर लोगों को सहयोग प्रदान करेगा. नियंत्रण कक्ष में चार पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है.






