अनिल एंटनी का इंटरव्यू, कहा- पीएम मोदी अगले 25 साल में भारत को विकसित देश बनाना चाहते हैं

चेन्‍नई: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्‍त राष्‍ट्रीय सचिव अनिल एंटनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत को अगले 25 साल में विकसित देश बनाने का है। अमेरिका के स्‍टैनफोर्ड विश्‍वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्‍नातकोत्‍तर तथा वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्‍कार में कांग्रेस और अपने गृह राज्‍य केरल में भाजपा की संभावनाओं के बारे में बात की।

प्र.: भाजपा के राष्‍ट्रीय सचिव बनाये जाने पर आपकी पहली प्रतिक्रिया क्‍या है? उ.: मैं भाजपा में इसलिए शामिल हुआ क्‍योंकि मुझे लगता है कि यही एकमात्र राष्‍ट्रीय पार्टी है जिसके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में देश को आगे ले जाने के लिए विजन और दिशा है। पीएम मोदी के पास देश के लिए अगले 25 साल का विजन है। देश ने स्‍वतंत्रता के बाद पहले 67 साल में उतनी प्रगति नहीं की थी जितनी उनके नौ साल के कार्यकाल में कर ली है।

बहुध्रुवीय दुनिया में भारत एक महत्‍वपूर्ण स्‍तंभ के रूप में उभर रहा है। वह आजादी के सौ साल पूरे होने तक देश को विकसति राष्‍ट्र की श्रेणी में लाना चाहते हैं। भाजपा नेतृत्‍व ने मेरे प्रति जो विश्‍वास दिखाया है उसके लिए मैं काफी सम्‍मानित महसूस कर रहा हूं। नये पद से मुझे पीएम के विजन के लिए काम करने का बेहतर मंच मिलेगा।

उ.:पद की घोषणा के बाद मुझे अब तक कोई नई जिम्‍मेदारी नहीं दी गई है। मैं केरल में काफी समय तक रहा हूं। मैं यहां पार्टी को बढ़ते देखना चाहता हूं और इस दिशा में मैं निश्चित तौर पर प्रयास करूंगा। पार्टी राज्‍य में लगातार बढ़ रही है। पहले यहां उसका वोट शेयर तीन प्रतिशत था जो अब बढ़कर 13-14 प्रतिशत हो गया है। केरल में हमारा गठबंधन बढ़ रहा है। कई उपलब्धि प्राप्‍त लोग और संभावनाओं से भरपूर युवा पार्टी में शामिल हुए हैं और हो रहे हैं।

देश के दूसरे हिस्‍सों की तरह केरल के युवा भी प्रधानमंत्री के विजन के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। केरल सामाजिक आर्थिक विकास के मामले में काफी आगे है। जहां देश की औसत उम्र 27 साल है, केरल की 35 साल है। युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वे नौकरी की तलाश में दूसरे राज्‍यों या दूसरे देशों में जा रहे हैं।

श्चिम बंगाल, त्रिपुरा और अन्‍य पूर्वोत्‍तर राज्‍यों की तरह पार्टी केरल में भी आगे बढ़ेगी। यहां पार्टी का प्रदेश नेतृत्‍व मजबूत है। आगमी लोकसभा चुनाव में हम कई सीटें जीतेंगे। प्र.: माना जा रहा है कि 2024 के आम चुनावों में वरिष्‍ठ नेताओं पर गाज गिर सकती है। क्‍या आप उम्‍मीदवार होंगे? उ.: मैं अप्रैल में पार्टी में शामिल हुआ हूं और मेरी पहली जिम्‍मेदारी की घोषणा कल (शनिवार को) ही की गई है। मेरी प्राथमिकता मुझे दी गई जिम्‍मेदारी को अच्‍छे से निभाने की होगी। ये फैसले पार्टी नेतृत्‍व को लेने हैं। इसके अलावा सबकुछ अटकलबाजी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई