सेवा में
संपादक महोदय
प्रकाशनार्थ
???? *मानव कल्याणार्थ “विहंगम योग” प्रचार रथ रवाना*
*सच्चिदानंद स्वरूप अनंत दिव्य ज्योति से देदीप्यमान अध्यात्म शिखर अनंत श्री सदगुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के 76वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विहंगम योग टाटा संत समाज द्वारा 8 जुबली रोड बिस्टुपुर स्थित विहंगम योग आश्रम पर शनिवार प्रातः 5 बजे से “अखण्ड स्वर्वेद पाठ” किया गया, पाठ उपरांत एक कुण्डीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ हुई जिसमें यजमान बबन प्रसाद परिवार संग सैकड़ों गुरु भाई-बहनों नें आहुतियाँ प्रदान की, सांध्यकालीन सत्र में भजन प्रवचन के बाद महाप्रसाद वितरण कर पूरा दिन हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।*
*मौके पर जमशेदपुर के जिला विकास आयुक्त (DDC) मनीष कुमार जी, प्रखंड विकास अधिकारी(BDO) प्रवीण कुमार जी एवम झारखण्ड प्रमुख परामर्शक कन्हैया लाल अग्रवाल जी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मानव कल्याणार्थ विहंगम योग प्रचार रथ को रवाना किया गया, प्रचार रथ का उद्देश्य मानव मन पर स्थायी शांति हेतु योग के वास्तविक स्वरूप से लोगों को अवगत कराना है।*
*प्रचार रथ पूर्वी सिंहभूम जिला में जागरूकता हेतु दिसम्बर तक कार्य करेगी ज्ञात हो कि दिसम्बर 2023 में आयोजित विहंगम योग संत समाज के 100 वें वार्षिकोत्सव सह 25000 कुण्डीय महायज्ञ समारोह में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वाराणसी में निर्माणाधीन स्वर्वेद महामंदिर धाम का उद्घाटन होना है।*
धन्यवाद????
नीरज मिश्रा
कोल्हान प्रमुख
विहंगम योग युवा संत समाज






