टिमकेन इंडिया ने शुक्रवार को अरका जैन यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। यह डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियर के लिए एक प्लेसमेंट ड्राइव था।
इसमें प्रशिक्षु प्रोफाइल के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्हें तीन दौर के कठिन इंटरव्यू से गुजरना पड़ा। पहले दौर में लिखित परीक्षा, दूसरे दौर में तकनीकी साक्षात्कार और अंतिम दौर में व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद अंतिम रूप से दो छात्रों का चयन किया गया।






