आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का काम अधूरा

दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत आदित्यपुर रेलवे स्टेशन एक साल बाद यात्रियों के लिए पूरी तरह नया होगा। स्टेशन का काम समय पर पूरा नहीं होने के कारण अब इसे अगले साल जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। पहले इसे जनवरी तक हैंडओवर करना था। रेलवे विकास निगम लिमिटेड के तहत आदित्यपुर स्टेशन, रेलवे लाइन और कॉलोनी का कायाकल्प कार्य चल रहा है।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि निगम ने रेलवे प्रबंधन से अगले साल जुलाई के अंत तक सभी निर्माण कार्य जैसे नये स्टेशन भवन और ईआई भवन आदि को हैंडओवर करने की अनुमति देने को कहा है. यहां रेल ओवर रोड ब्रिज के पास नई सड़क, लूप लाइन, थर्ड लाइन, फुट ओवर ब्रिज और स्टेशन बिल्डिंग की फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है.

आदित्यपुर स्टेशन का नया भवन लगभग बनकर तैयार है, लेकिन इसमें कुछ कमियां रह गयी हैं. इसमें सुधार किया जा रहा है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई