डोबो के निकट गौरी गाँव में 4.5 एकड़ जमीन को खरीदे हुए 3 वर्ष हो गये और उ0प्र0संघ को कब्जा भी नहीं मिल पाया।

उ0प्र0 संघ की नयी कार्यकारिणी हेतु चुनाव होगा । कुल 11 पदों के लिये ‘टीम परिवर्तन’ के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिलेश दुबे ने प्रेस वार्ता में आज निम्न प्रसंग में डी. पी. शुक्ला गुट को चुनौती देते हुए कहा कि

1

डोबो के निकट गौरी गाँव में 4.5 एकड़ जमीन को खरीदे हुए 3 वर्ष हो गये और उ0प्र0संघ को कब्जा भी नहीं मिल पाया। अध्यक्ष श्री विजय सिंह राणा एवं सचिव डा० डी.पी. शुक्ला ने कथित आदिवासी जमीन को सामान्य कोटि में रजिस्ट्री धोखाधड़ी से करा लिया और बिना कार्यकारिणी को बताये 8 करोड़ विक्रेता को दे दिये। वहीं पिछले चार साल में कोई जनरल बॉडी मीटिंग नही हुई और न ही सदस्यों को जमीन खरीद की कोई जानकारी दी गई। सदस्यों की मांग पर 11 जून को सचिव ने विशेष सभा बुलाई, पर सदस्यों के आक्रोश को झेल नहीं पाये और चुनाव की घोषणा आनन फानन में कर दिया। अध्यक्ष प्रत्याशी अखिलेश दुबे ने बताया कि गैर जिम्मेदारी और बन्दर बाट का इससे बेहतरीन उदाहरण पूरे जमशेदपुर में नही मिलेगा, जो कारनामा श्री राणा एवं शुक्ला जी की टीम ने कर दिखाया है। ‘टीम परिर्वतन’ जमीन प्राप्ति हेतु हर सम्भव कोशिश करेगी और घोटाला करने वालों पर कानूनी कार्यवाही भी करेगी ।

संघ के सदस्यों की वर्तमान संख्या 184 हो गई है, जबकि 1994 में यह 482 थी। दिवंगत सदस्यों के स्थान पर उनके योगदान को देखते हुए परिवार से एक सदस्य बनाने की मांग लंबित है, जिसे ‘टीम परिवर्तन’ प्राथमिकता से पूरा करेगी। विद्यालय को भाई भतीजावाद, जो डा० डी.पी. शुक्ला की देन है, और विद्यालय को वह अपनी निजी सम्पति समझते है, के चंगुल से छुटकारा दिलाकर स्वस्थ महौल में सभी वेतन भोगियों, शिक्षकों को उत्तम पैकेज देना हैं तथा पठन पाठन को उच्चत्तम 3

2

स्तर पर ले जाकर नगर का सर्वोत्तम स्कूल बनाना ‘टीम परिर्वतन’ का लक्ष्य

होगा।

मुख्य पदों अध्यक्ष एवं महासचिव के कार्यकाल को लगातार दो बार (6 वर्ष) तक सीमित करने हेतु संविधान में संशोधन करना ।

5 कौशल विकास केन्द्र की स्थापना कर किशोरों और किशोरियों हेतु नये रोजगार परक आयाम खोलना ।

6 संघ सदस्यों के लिये कैन्टीन, नॉलेज सेन्टर, और नयी टेक्नोलाजी सिखाने हेतु, पर्व-त्योहार मनाने इत्यादि की व्यवस्था करना ।

प्रेस वार्ता में अध्यक्ष प्रत्याशी श्री अखिलेश दुबे, महासचिव प्रत्याशी इंजीनियर श्री हरिश्चन्द्र तिवारी (NIT, जमशेदपुर के पूर्व छात्र), कोषाध्यक्ष प्रत्याशी श्री गिरीश तिवारी, उपाध्यक्ष प्रत्याशी श्री रबी दुबे, श्री ओंकार नाथ सिंह, संयुक्त सचिव प्रत्याशी, श्री लल्लन राय, श्री राजकुमार त्रिपाठी व सदस्यगण प्रत्याशी श्री विनोद सिंह, श्री टी. के. सिंह, श्री उमाशंकर शर्मा एवं श्री विष्णुपाल वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई