ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे होगा या नहीं, थोड़ी देर में आएगा कोर्ट का फैसला

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित मां श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मस्जिद मामले वाराणसी कोर्ट का अहम फैसला आनेवाला है। इस परिसर के एएसआई सर्वे और वैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग वाली याचिका पर अदालत अपना फैसला सुनाएगी।

वाराणसी: ज्ञानवापी मामले में एएसआई के सर्वे को लेकर वाराणसी कोर्ट का फैसला थोड़ी देर में आ जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित मां श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में पूरे ज्ञानवापी परिसर की पुरातात्विक एवं वैज्ञानिक जांच कराने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई थी।

इससे पहले 14 जुलाई को हुई सुनवाई में कोर्ट ने 21 जुलाई तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था।

हिंदू पक्ष के वकील का कहना था कि काशी विश्वनाथ मंदिर – ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को पूरे मस्जिद परिसर की पुरातात्विक जांच द्वारा ही हल किया जा सकता है। जबकि मुस्लिम पक्ष एएसआई सर्वे का विरोध कर रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई