सीएम के घर में हड़कंप, हथियारबंद युवक ने की घुसने की कोशिश

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में फिर सेंधमारी की कोशिश हुई है. कोलकाला पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है, जो सीएम आवास में घुसने की कोशिश कर रहा था. इस युवक की तलाशी ली गई तो चाकू और असलहा बरामद हुआ है. युवक का नाम नूर आलम है. पुलिस ने बताया कि इस युवक को सीएम के आवास के पास रोका गया है. आरोपी आवास में घुसने की कोशिश कर रहा था. आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक असलहा, चाकू और प्रतिबंधित पदार्थ के अलावा विभिन्न एजेंसियों के आईडी कार्ड मिले हैं. आरोपी की कार में पुलिस का स्टीकर लगा था. इसी में सवार होकर वह सीएम आवास तक आया था. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक क्यों सीएम आवास में घुसना चाह रहा था, इसके बारे में पता किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के मंसूबे के बारे में पता करेंगे. वह इससे पहले सीएम आवास और इलाके की रेकी तो नहीं कर रहा था, इस बारे में जानकारी की जा रही है. युवक के बारे में पूरी जानकारी के लिए एजेंसियों को लगाया गया है. हालांकि, अभी सीएम दफ्तर की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. राज्य की पुलिस की तरफ से भी ऑफिशियल जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

5 नवंबर की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की तैयारियां अंतिम चरण में, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत सांसद, विधायकगण होंगे शामिल