ED रेड पर अपडेट, ऑफिसर्स कॉलोनी पहुंची है टीम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। आज सुबह दिल्ली से पहुंची ईडी की टीमों ने आज आईएएस दंपति और एक कांग्रेस नेता के ठिकानों पर दबिश दी है। सूत्रों के अनुसार ईडी का छापा आईएएस रानू साहू व उनके आईएएस पति जे पी मौर्या के देवेंद्र नगर स्थित आफिसर्स कॉलोनी में पड़ा है। रानू और जेपी के बंगले में पहले भी ईडी का छापा पड़ चुका है। इनके अलावा कांग्रेस नेता राम गोपाल अग्रवाल के अलग अलग शहरों में स्थित निवास और कार्यालय सहित अन्य परिसरों में भी ईडी की कार्रवाई चल रही है। कोरबा नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के यहां भी ईडी के छापे की खबर है। ठेकेदार सुनील रामदास अग्रवाल का भी नाम छापे में आ रहा है। बताया जा रहा है कि ईडी रायपुर के देशबन्धु कॉम्प्लेक्स, अमलीडीह स्थित लाविस्टा के साथ बिलासपुर के अंबा प्लाजा, रामा वैली, विनोबा नगर और कोरबा में कार्यवाही कर रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले महान क्रांतिकारी ने किसानों, आदिवासियों और वंचित समुदायों को संगठित कर स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई दिशा; अदन की जेल में प्राण त्यागकर देश की आजादी के लिए प्रस्तुत किया सर्वोच्च बलिदान