रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार की माता टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती, बेहतर इलाज के लिए चल रही गहन जांच

रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार की माता टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती, बेहतर इलाज के लिए चल रही गहन जांच

रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सिविल डिफेंस जवानों ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

जमशेदपुर। रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार की 73 वर्षीय माता विशनी देवी की तबीयत बिगड़ने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच), जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अस्पताल के पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में उनकी गहन जांच एवं उपचार किया जा रहा है।

इस संबंध में संतोष कुमार ने बताया कि छठ महापर्व के दौरान उनकी माता को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें चाईबासा स्थित गायत्री सेवा सदन में भर्ती कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि अब तक कराई गई एमआरआई एवं सीटी स्कैन जांच के अनुसार लीवर एवं गर्भाशय (यूटेरस) से संबंधित संक्रमण की आशंका जांच रिपोर्ट में सामने आई है। चिकित्सकों द्वारा सभी आवश्यक जांच की जा रही है, ताकि बीमारी की वास्तविक स्थिति का पता लगाकर उचित उपचार किया जा सके।

विशनी देवी के अस्वस्थ होने की खबर से परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं परिचितों में चिंता का माहौल है। वहीं रेल सिविल डिफेंस के जवानों सहित रेलवे विभाग के अधिकारियों, सुपरवाइजरों एवं कर्मचारियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि विशनी देवी का परिवार चाईबासा न्यू कॉलोनी, टुंगरी का एक प्रतिष्ठित एवं सम्मानित संयुक्त परिवार है। उनके परिवार में चार पुत्र एवं एक पुत्री सहित पोते-पोतियों को मिलाकर कुल 20 सदस्य हैं। परिवार के सभी सदस्य उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना कर रहे हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि विशनी देवी जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटें।

Leave a Comment