न्यू बाराद्वारी कुम्हार पारा, देवनगर एरिया के सभी बस्ती वासिओं की बैठक, नागरिक सुबिधा मंच के श्री बीरेंद्र सिंह जी के यहां हुई। पिछले एक महीने से धीमी जलापूर्ति, नलो मे पानी की सप्लाई बाधित हो रही थी। लोगो ने अपनी समस्या टाटा स्टील जुस्को UISL के वाटर मैनेजमेंट के वरीय अधिकारी श्री राजीव कुमार, श्री सूरज सिन्हा, श्री मंजर जी से की। अधिकारी निरक्षण कर त्वरित कार्रवाही करते हुए तय समय मे ब्रेक डाउन का मरम्मत कर जनता की समस्या को दूर कर पूर्व की तरह पानी के सप्लाई को चालू करवा दिए.।
इस सराहनीय प्रयास के लिए सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं। इस बैठक मे शामिल गणमान्य बस्ती वासिओं मे श्री अशोक सिंह, तेज नारायण ठाकुर, संजय दुबे, राहुल सिंह, राजू शाही, दीपू सिंह, संजीत चौरसिया, श्रीमती मंजू राव, पंकज वर्मा, तेज नारायण वर्मा, बीरेंद्र कुमार, बावन सेन, नीरज पटेल,गुड्डू सिंह लल्लू सिंह शामिल थे और UISL जुस्को प्रबंधक से हर सहयोग की अपेक्षा रखती है।
बीरेंद्र सिंह
नागरिक सुबिधा मंच.
न्यू बाराद्वारी कुम्हार पारा, देवनगर एरिया।






