पूर्व वायु सैनिक रामजीत प्रसाद का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार बेटे राकेश ने दी मुखाग्नि

पूर्व वायु सैनिक रामजीत प्रसाद का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार बेटे राकेश ने दी मुखाग्नि

पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के वरीष्ठ सदस्य सार्जेंट रामजीत प्रसाद का कल दिनांक 3 नवम्बर 2026 को कोलकत्ता के सरोज गुप्ता कैंसर सेंटर एन्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलाज के दौरान सन्ध्या 5 बजे निधन हो गया। परिवार द्वारा इसकी जानकारी मिलते ही सेना के सभी सीनियर अधिकारियों को सूचना दी गयी। उसके उपरांत भारतीय वायु सेना को एयर कमोडोर ए के अधिकारी के द्वारा सूचना दी गयी। आज सुबह लगभग 11 बजे उनका पार्थिव शरीर मानगो अशोका टॉवर फेस 1 में पहुँचा। हिन्दू रीतिरिवाज के बाद वायु सेना के जवानों ने वायु सेना का फ्लैग चढ़ाया। मानगो एवं सीतारामडेरा थाना के पी सी आर की अगुवाई में पार्थिव शरीर भुइयांडीह घाट पहुँचा। शव यात्रा में परिवार रिश्तेदार एवं पड़ोसियों के अलावा बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं जय हो टीम के सदस्य शामिल थे। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह के प्रतिनिधि के रूप में तीनों सेना के प्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र चढ़ाया उसके बाद वायु सेना ने अपने यूनिट की तरफ से पुष्प चक्र चढ़ाकर सलामी दिए। वायु सेना की तरफ से उनके नेक्स्ट ऑफ किन (NOK) उनकी पत्नी मधु प्रसाद के प्रतिनिधि बेटे राकेश को फ्लैग सौंपा गया। उसके उपरांत बेटे ने मुखाग्नि दी। आज का कार्यक्रम पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के महामंत्री सुशील कुमार सिंह की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। जबकि वर्किंग डे होने के बावजूद बृजकिशोर सिंह सतनाम सिंह दिनेश सिंह राजीव रंजन राकेश शर्मा महेश जोशी जयप्रकाश नारायण पाठक रमेश शर्मा आर सी पाठक टी एन ठाकुर शिवशंकर चक्रवर्ती ए के सिंह सुनील कुमार गणेश राव मनोज ठाकुर मक़बूल आलम सतेंदर तिवारी गोविंद राय उपेन्द्र प्रसाद सिंह अभय सिंह हँसराज सिंह आनंद पाठक अशोक श्रीवास्तव शेख अनवर सुबोध कुमार रजत डे नीरज कुमार बिनोद श्रीवास्तव शामिल हुवे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई