बोकारो में टीबी मरीजों को पोषण सहायता देकर सामुदायिक स्वास्थ्य को मजबूत कर रहा डालमिया भारत फाउंडेशन
या
बोकारो में टीबी के 75 मरीजों को छह महीने तक पोषण सहायता देकर सामुदायिक स्वास्थ्य को मजबूत कर रहा डालमिया भारत फाउंडेशन
बोकारो, नवंबर, 2026: टीबी के इलाज के दौरान दवाओं के साथ सही पोषण भी मरीजों के स्वस्थ होने में अहम् भूमिका निभाता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए, डालमिया भारत लिमिटेड की सीएसआर इकाई डालमिया भारत फाउंडेशन (डीबीएफ) ने अपनी बोकारो यूनिट के माध्यम से 75 ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) मरीजों को पोषण सहायता दी है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की नि-क्षय मित्र पहल के तहत यह कार्यक्रम बोकारो के गोरावाली नॉर्थ पंचायत भवन में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य मरीजों को नियमित रूप से पोषण संबंधी सहायता देना और उनके ठीक होने की प्रक्रिया में मदद करना है।
बोकारो जिला टीबी कार्यालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत चुने गए सभी 75 मरीजों को छह महीने तक हर महीने पोषण किट दी जाएगी। हर किट में 3 किलो दाल, 1.5 किलो चना, 1 किलो मूँगफली, 1 किलो गुड़ और 1 लीटर सरसों का तेल शामिल है। इन खाद्य सामग्रियों के माध्यम से मरीजों को इलाज के दौरान जरूरी पोषण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. श्रीमती फ्लोरेंस होरो, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (पीएमटीएमबीए), बोकारो के जिला समन्वयक श्री हेमंत झा, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (पीएमटीबीएमए) के श्री नितिन कुमार सिंह, डालमिया भारत सीमेंट लिमिटेड (डीसीबीएल), बोकारो के यूनिट हेड श्री सुनील कुमार के. भुसारी और प्लांट ओएचसी के डॉ. श्री संतोष कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस पहल पर डीसीबीएल, बोकारो के यूनिट हेड श्री सुनील कुमार के. भुसारी ने कहा, “टीबी के मरीजों के इलाज और स्वस्थ होने की प्रक्रिया में उचित पोषण की अहम् भूमिका होती है। इस पहल के माध्यम से हम जरूरतमंद मरीजों को लगातार सहायता देना चाहते हैं और टीबी को खत्म करने के राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान देना चाहते हैं। स्थानीय समुदायों और सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर हमारा लगातार काम करना जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर डालने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
इस अवसर पर बोकारो की जिला टीबी अधिकारी डॉ. (श्रीमती) फ्लोरेंस होरो ने कहा, “टीबी के इलाज में उचित पोषण जरूरी है। इससे मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, शरीर में ताकत वापस लाने और ठीक होने में मदद मिलती है। हम डालमिया भारत फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हैं, जिसके तहत 75 टीबी मरीजों को छह महीने तक पोषण सहायता दी जाएगी। सरकार और कॉर्पोरेट संस्थानों के बीच इस तरह के सहयोग से इलाज के बेहतर नतीजे मिलते हैं। साथ ही, मरीजों को अपना इलाज पूरा करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है और टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलती है।”
डालमिया भारत फाउंडेशन अपने कार्यक्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच का विस्तार करने, लोगों की सेहत और जीवन स्तर को बेहतर बनाने और सामाजिक विकास से जुड़ी जरूरी चुनौतियों पर काम कर रहा है। इसके लिए फाउंडेशन सरकारी विभागों और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर ऐसी पहल कर रहा है, जिनका लंबे समय तक सकारात्मक असर हो।





