जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर कल

जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर कल

सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर के सौजन्य से कल 24 अक्टूबर शनिवार को जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुंदरनगर के धोडांगा निवासी सुशील टुडू की एकमात्र पुत्री रिया टुडू की चौथी जन्म दिवस पर यह शिविर आयोजित किया जाएगा । शिविर सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेगा । सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति सम्मान पत्र के साथ साथ विशेष रूप से उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा । अपने जीवन में अब तक कुल 81वीं बार रक्तदान करने वाले ट्राइबल ब्लड मैन के नाम से मशहूर राजेश मार्डी ने यह जानकारी दी हैं । उन्होंने बताया कि यह अपने तरह की एक अनोखी पहल होगी जब किसी के जन्म दिवस पर पीड़ित मानवता की सेवा के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । आम तौर पर बच्चे के जन्म दिवस पर लोग केक काटकर या मोमबत्ती बुझाकर खुशियां मनाते हैं लेकिन सुशील टुडू ने अपनी बिटिया के जरिए लोगों की सेवा का उपक्रम किया हैं, इसके लिए जितनी भी तारिफ की जाएं कम ही होगी ।

Leave a Comment