तुरामडीह यूरेनियल प्रोजेक्ट की आवासीय कॉलोनी पूजा पंडाल का महाप्रबंधक आर के मिश्रा ने किया उद्घाटन ,भक्तों के लिए खुले पट,
मा भगवती की पूजा शक्ति की पूजा होती है/ आर के मिश्रा
जादूगोड़ा: यूसिल की तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट की आवासीय कॉलोनी में पंडाल उद्घाटन के साथ ही पूजा पंडाल भक्तों के लिए खोल दिया गया। पंडाल के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ पंडालों की ओर उमड़ पड़ी। इसके पूर्व पंडाल का उद्घाटन यूसिल के महाप्रबंधक (सिविल आर के मिश्रा ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मा भागवत की पूजा शक्ति की पूजा होती है व बुराइयों का विनाश होता है। इस मौके पर भजन से गूंज उठा कंपनी कॉलोनी।समारोह का संचालन श्रीनिवास सिंह,ने की। इस मौके पर पूजा कमिटी के सचिव विकास कुमार , पी ताम्रकर, राहुल कुमार सिन्हा , यूनियन नेता प्रेम कुमार सिंह , सुरजीत सिंह बलराम यादव समेत काफी संख्या में यूसिल के वरीय अधिकारी समेत श्रद्धालु उपस्थित थे।






