विश्व डाक दिवस 2026 पर भारतीय डाक की जनसेवा और डिजिटल पहलों पर जोर
जमशेदपुर, 9 अक्टूबर 2026।
विश्व डाक दिवस के अवसर पर सिंहभूम डाक मंडल, जमशेदपुर ने भारतीय डाक की जनसेवा, वित्तीय समावेशन और प्रौद्योगिकी-आधारित सेवाओं को रेखांकित किया। इस वर्ष की थीम “One Postal Network, Infinite Possibilities” (एक डाक नेटवर्क, अनंत संभावनाएँ) है, जो नागरिकों, व्यवसायों और समुदायों को जोड़ने में डाक नेटवर्क की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।
भारतीय डाक पत्र एवं पार्सल वितरण, बचत योजनाओं, डाक जीवन बीमा (PLI/RPLI), वित्तीय सेवाओं तथा अन्य नागरिक-केंद्रित सुविधाओं के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। डिजिटल प्रौद्योगिकी के माध्यम से इन सेवाओं को अधिक सरल, सुलभ, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। इस अवसर पर नागरिकों से भारतीय डाक की सेवाओं का लाभ उठाकर समावेशी, सशक्त और डिजिटल भारत के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की गई।
वरिष्ठ डाक अधीक्षक ने ढाई आखर लेटर राइटिंग प्रतियोगिता 2026 के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभागी अपने पत्र 31 अक्टूबर 2026 तक जमा कर सकते हैं। वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री उदय भान सिंह ने IT 2.0 सॉफ्टवेयर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भारतीय डाक की सेवाओं को तेज, पारदर्शी, एकीकृत और ग्राहक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से डाकघरों का आधुनिकीकरण, सेवाओं की रियल-टाइम निगरानी, डेटा-आधारित निर्णय लेने की प्रक्रिया तथा बेहतर डिजिटल अनुभव संभव हो रहा है। IT 2.0 भारतीय डाक को पारंपरिक सेवाओं से आगे बढ़ाकर आधुनिक प्रौद्योगिकी, स्वचालन और एकीकृत डिजिटल सेवाओं से युक्त नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस की दिशा में ले जा रहा है।
विश्व डाक दिवस के उत्सव समारोह में वरिष्ठ डाक अधीक्षक की अध्यक्षता में उप डाक अधीक्षक श्रीमती गुड़िया कुमारी, डाक निरीक्षक (PG) श्री सूचित रंजन, संबंध प्रबंधक श्री उज्ज्वल दासगुप्ता, श्री राम प्रवेश पंडित, श्री उमाशंकर प्रसाद, श्री देबाशीष आश तथा कार्यालय के डाक कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।






