मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताश्री रूपी सोरेन जी के निधन पर कुलवंत सिंह बंटी ने जताया गहरा शोक
जमशेदपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की माताश्री श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। एक मां का जाना केवल परिवार के लिए नहीं, बल्कि उस पूरे सामाजिक परिवेश के लिए एक गहरी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसने उनके परिवार के संघर्ष, समर्पण और सामाजिक जीवन को करीब से देखा है।
पूर्व खादी बोर्ड सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मां वह शक्ति होती हैं, जिनकी ममता और आशीर्वाद जीवन की हर कठिन राह में संबल देता है। मां को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। आज श्री हेमंत सोरेन जी और उनके पूरे परिवार के दुःख में मैं स्वयं को सहभागी मानता हूं।
उन्होंने कहा कि झारखंड की सार्वजनिक और सामाजिक जीवन में लंबे समय से सक्रिय सोरेन परिवार के लिए यह अत्यंत कठिन और पीड़ादायक समय है। ऐसी घड़ी में राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर मानवीय संवेदनाओं के साथ शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा होना ही सच्ची सामाजिक जिम्मेदारी है।
श्री बंटी ने कहा कि माताश्री रूपी सोरेन जी की स्मृतियां और उनके दिए संस्कार परिवार के लिए सदैव प्रेरणा और संबल बने रहेंगे। उन्होंने परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी सहित पूरे सोरेन परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।




