ऑड्रे हॉउस रांची में 18 से 20 दिसंबर तक होने जा रहा है MERA TV FILM FESTIVAL 2026,

ऑड्रे हॉउस रांची में 18 से 20 दिसंबर तक होने जा रहा है MERA TV FILM FESTIVAL 2026,
देशभर के फिल्मकारों को मिलेगा मंच, और 5 लाख तक के नकद पुरस्कार जितने का अवसर

सिनेमा, रचनात्मकता और नई प्रतिभाओं को समर्पित MERA TV FILM FESTIVAL 2026 का आयोजन हर साल की तरह इस साल भी 18 से 20 दिसंबर 2026 तक रांची ऑड्रे हॉउस में किया जा रहा है । यह महोत्सव देशभर के फिल्मकारों, युवा रचनाकारों और स्वतंत्र सिनेमा से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को अपनी कहानियां और रचनात्मक कार्य बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है ।

MERA TV FILM FESTIVAL का उद्देश्य केवल फिल्मों का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि नई प्रतिभाओं को पहचान, प्रोत्साहन और दर्शकों से जुड़ने का अवसर देना है। महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से फिल्मकारों की भागीदारी की उम्मीद की जा रही है।

इस वर्ष महोत्सव में फीचर फिल्म, शॉर्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो, कैंपस फिल्म और AI फिल्म सहित विभिन्न श्रेणियों में एंट्रीज आमंत्रित की जा रही हैं। खास बात यह है कि चयनित प्रतिभागियों के लिए 5 लाख तक के नकद पुरस्कार जीतने का अवसर भी दिया जा रहा है।

फिल्मकार अपनी फिल्मों की एंट्रीज निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

तिथियां है –

अर्ली डेडलाइन- 15 सितंबर 2026
लेट डेडलाइन- 30 अक्टूबर 2026
नोटिफिकेशन डेट – 25 नवंबर 2026
फिल्म फेस्टिवल – 18 से 20 दिसंबर 2026, ऑड्रे हॉउस, रांची

महोत्सव के आयोजकों का कहना है कि MERA TV FILM FESTIVAL 2026 का लक्ष्य ऐसी कहानियों और फिल्मकारों को सामने लाना है, जिनमें कुछ नया कहने और समाज को प्रभावित करने की क्षमता है। खासकर युवा और स्वतंत्र फिल्मकारों के लिए यह मंच अपनी रचनात्मक पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होने जा रहा है।

देशभर के इच्छुक फिल्मकार अपनी एंट्रीज आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भेज सकते हैं।

Leave a Comment